रूपनगढ़ न्यूज़रूपनगढ़ न्यूज़
ब्रेकिंग
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तकदुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तक
रूपनगढ़ न्यूज़ — हमारा शहर, हमारी ख़बर
स्थानीय

रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

सुजीत सिंह चौहानसत्यापितAjmer, Rajasthan

स्रोत: मूल रिपोर्ट, रूपनगढ़ न्यूज़ · प्रकाशक: Adi Parashakti Infotech Private Limited

रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रूपनगढ़। आगामी पंचायतराज चुनाव 2026 के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपनगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.41 ग्राम अवैध स्मैक बरामद कर एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त स्पेलेंडर मोटरसाइकिल भी जब्त की।

पुलिस के अनुसार 6 अक्टूबर को थाना पुलिस की टीम मेगा हाईवे स्थित पनेर तिराहे के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान परबतसर की ओर से मोटरसाइकिल पर आए युवक ने पुलिस की गाड़ी व जाप्ते को देखकर बाइक वापस मोड़ने का प्रयास किया। संदेह होने पर पुलिस ने उसे रोककर तलाशी ली।

तलाशी के दौरान युवक की पेंट की जेब में रखी प्लास्टिक की थैली से 6.41 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम पिन्टू सांसी (26) पुत्र शैतानराम, निवासी मेहगांव, थाना परबतसर, जिला डीडवाना-कुचामन बताया। पुलिस ने आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21 के तहत गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने घटना में प्रयुक्त स्पेलेंडर मोटरसाइकिल आरजे 21 एसए-6547 को भी जब्त किया। मामले में प्रकरण संख्या 163/2026 दर्ज कर अग्रिम अनुसंधान जारी है।

कार्रवाई थानाधिकारी रामस्वरूप चौधरी के नेतृत्व में हेड कांस्टेबल अशोक कुमार, कांस्टेबल राजेश कुमार, दीपेन्द्र बेहड़ा, हरिराम एवं संजय कुमार की टीम ने की।

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारा ऐप इंस्टॉल करें।

📲 App डाउनलोड करें

इस खबर में कोई तथ्यात्मक गलती दिखी? हमें बताएं या news@mydevloper.com पर लिखें।

हाल की खबरें

और खबरें

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद
स्थानीय

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद

नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के त…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान
स्वास्थ्य

दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान

पीपलाद के जुड़वा नवजातों के लिए जगजोत सिंह पंजाबी और सुभाष कुमार ने किया प्लाज्मा दान, छोटा नरैना के पांच दिन के बच्चे के लिए अरविन्द कुमार वर्मा आए आ…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदन
राजनीति

पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदन

रूपनगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक अशोक सोनी ने रूपनगढ़ मंडल का दौरा…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan