रूपनगढ़ न्यूज़रूपनगढ़ न्यूज़
ब्रेकिंग
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तकदुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तक
रूपनगढ़ न्यूज़ — हमारा शहर, हमारी ख़बर
स्थानीय

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan

स्रोत: मूल रिपोर्ट, रूपनगढ़ न्यूज़ · प्रकाशक: Adi Parashakti Infotech Private Limited

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद

नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के तहत विशेष सतर्कता बरती जा रही है। महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर राजीव शर्मा के निर्देशन में, पुलिस महानिरीक्षक अजमेर रेंज डॉ. रवि के निर्देशन तथा पुलिस अधीक्षक अजमेर हर्षवर्धन अग्रवाला के आदेशानुसार जिले के प्रमुख गरबा मंडलों एवं डांडिया पंडालों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं।

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट की महिला पुलिसकर्मियों द्वारा गरबा स्थलों और पंडालों में लगातार गश्त की जा रही है। इसके साथ ही सादा वस्त्रों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहकर संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रख रही हैं। छेड़छाड़ एवं अभद्र व्यवहार करने वालों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस की ओर से आमजन को जागरूक करने के लिए हेल्पलाइन नंबरों के पोस्टर विभिन्न सार्वजनिक स्थानों, टेम्पो, बसों और अन्य यातायात साधनों पर लगाए जा रहे हैं, ताकि जरूरत पड़ने पर महिलाएं और बालिकाएं तुरंत पुलिस से सहायता प्राप्त कर सकें।

अजमेर पुलिस ने आमजन से अपील की है कि गरबा स्थलों पर छेड़छाड़, अभद्रता या कोई संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल गश्त कर रही कालिका टीम को सूचना दें अथवा पुलिस हेल्पलाइन की मदद लें, जिससे समय रहते कार्रवाई की जा सके। पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिला सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में कालिका पेट्रोलिंग यूनिट पूरी सतर्कता के साथ तैनात है।

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारा ऐप इंस्टॉल करें।

📲 App डाउनलोड करें

इस खबर में कोई तथ्यात्मक गलती दिखी? हमें बताएं या news@mydevloper.com पर लिखें।

हाल की खबरें

और खबरें

दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान
स्वास्थ्य

दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान

पीपलाद के जुड़वा नवजातों के लिए जगजोत सिंह पंजाबी और सुभाष कुमार ने किया प्लाज्मा दान, छोटा नरैना के पांच दिन के बच्चे के लिए अरविन्द कुमार वर्मा आए आ…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
स्थानीय

रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रूपनगढ़। आगामी पंचायतराज चुनाव 2026 के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपनगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.4…

सुजीत सिंह चौहानसत्यापितAjmer, Rajasthan
पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदन
राजनीति

पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदन

रूपनगढ़। भारतीय जनता पार्टी ने पंचायत चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में भाजपा पंचायत चुनाव पर्यवेक्षक अशोक सोनी ने रूपनगढ़ मंडल का दौरा…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan