
गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद
नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के त…

स्रोत: मूल रिपोर्ट, रूपनगढ़ न्यूज़ · प्रकाशक: Adi Parashakti Infotech Private Limited

रूपनगढ़। आगामी दीपावली त्योहार-2026 के अवसर पर उपखण्ड क्षेत्र रूपनगढ़ में केवल ग्रीन आतिशबाजी (पटाखों) की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। इसके लिए इच्छुक व्यक्तियों से 28 सितंबर से 8 अक्टूबर 2026 तक निर्धारित प्रपत्र में आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उपखण्ड अधिकारी रामकुमार टाडा ने बताया कि विस्फोटक नियम-2008 के नियम-84 के तहत अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी किए जाएंगे। आवेदन पत्र पर 2 रुपये का कोर्ट फीस स्टाम्प लगाना होगा। साथ ही 50 रुपये के नॉन-ज्यूडिशियल स्टाम्प पर नोटेरी पब्लिक से प्रमाणित शपथपत्र संलग्न करना अनिवार्य होगा।
आवेदकों को आवेदन पत्र दो प्रतियों में पूर्ण एवं स्पष्ट रूप से भरकर प्रस्तावित व्यापार स्थल का स्पष्ट साइट प्लान, जिसमें आसपास की स्थिति दर्शाई गई हो, पूर्ण पता, हस्ताक्षर तथा अग्निशमन यंत्र की रसीद के साथ प्रस्तुत करना होगा। यदि गत वर्षों में अस्थाई अनुज्ञापत्र जारी हुआ है तो उसकी फोटो प्रति भी संलग्न करनी होगी।
जन सुरक्षा की दृष्टि से विस्फोटक सामग्री या विस्फोटक पदार्थ की एक दुकान से दूसरी दुकान के बीच कम से कम 15 मीटर की दूरी होना आवश्यक है। आवेदन पत्र का AE-5 प्रारूप ajmer.rajasthan.gov.in से प्राप्त किया जा सकता है।
आवेदन 8 अक्टूबर 2026 तक कार्यालय दिवस में सुबह 11 बजे से शाम 4 बजे तक उपखण्ड कार्यालय रूपनगढ़ में जमा किए जा सकेंगे। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। अपूर्ण एवं अस्पष्ट आवेदन पत्रों पर भी कार्यवाही संभव नहीं होगी।
हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारा ऐप इंस्टॉल करें।
📲 App डाउनलोड करेंइस खबर में कोई तथ्यात्मक गलती दिखी? हमें बताएं या news@mydevloper.com पर लिखें।

नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के त…

पीपलाद के जुड़वा नवजातों के लिए जगजोत सिंह पंजाबी और सुभाष कुमार ने किया प्लाज्मा दान, छोटा नरैना के पांच दिन के बच्चे के लिए अरविन्द कुमार वर्मा आए आ…

रूपनगढ़। आगामी पंचायतराज चुनाव 2026 के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपनगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.4…