रूपनगढ़ न्यूज़रूपनगढ़ न्यूज़
ब्रेकिंग
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तकदुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तक
रूपनगढ़ न्यूज़ — हमारा शहर, हमारी ख़बर
राजनीति

उच्च न्यायालय के आदेश पर इकबाल छीपा ने संभाला ग्राम पंचायत रूपनगढ़ के प्रशासक का पदभार

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan

स्रोत: मूल रिपोर्ट, रूपनगढ़ न्यूज़ · प्रकाशक: Adi Parashakti Infotech Private Limited

उच्च न्यायालय के आदेश पर इकबाल छीपा ने संभाला ग्राम पंचायत रूपनगढ़ के प्रशासक का पदभार

रूपनगढ़। राजस्थान उच्च न्यायालय, जयपुर पीठ द्वारा एस.बी. सिविल रिट पिटीशन संख्या 13742/2026 में 24 सितंबर 2026 को पारित आदेश की पालना में तथा पंचायत राज विभाग द्वारा 19 जून 2026 के पूर्व निलंबन आदेश को प्रत्याहृत किए जाने के बाद पूर्व सरपंच इकबाल छीपा ने सोमवार को ग्राम पंचायत रूपनगढ़ के प्रशासक पद का विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

जिला कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट अजमेर की ओर से 1 अक्टूबर को जारी निर्देशों के तहत विकास अधिकारी, पंचायत समिति किशनगढ़ को उच्च न्यायालय के आदेश की पालना सुनिश्चित करते हुए छीपा को प्रशासक का कार्यभार सौंपने के निर्देश दिए गए थे।

कार्यभार संभालने के बाद इकबाल छीपा ने कहा कि ग्राम पंचायत में विकास कार्यों को गति देना, आमजन की समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करना तथा पंचायत प्रशासन को पारदर्शी एवं जवाबदेह बनाना उनकी प्राथमिकता रहेगी।

उन्होंने आगामी नवरात्र एवं दीपावली को देखते हुए विशेष स्वच्छता अभियान चलाने की बात कही। मुख्य बाजार, सार्वजनिक स्थानों, गलियों और प्रमुख मार्गों की साफ-सफाई के साथ दीपावली पर पंचायत क्षेत्र में पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था सुनिश्चित कराने पर भी जोर दिया।

छीपा ने कहा कि त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द के प्रतीक हैं। पंचायत प्रशासन की ओर से आमजन की सुविधा के लिए आवश्यक व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी कराई जाएंगी। उन्होंने कहा, “रूपनगढ़ मेरा अपना परिवार है और यहां के प्रत्येक नागरिक की समस्या मेरी जिम्मेदारी है। जनहित और ग्राम विकास के कार्यों में किसी प्रकार की कमी नहीं आने दी जाएगी।”

उच्च न्यायालय के आदेश पर इकबाल छीपा ने संभाला ग्राम पंचायत रूपनगढ़ के प्रशासक का पदभार

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारा ऐप इंस्टॉल करें।

📲 App डाउनलोड करें

इस खबर में कोई तथ्यात्मक गलती दिखी? हमें बताएं या news@mydevloper.com पर लिखें।

हाल की खबरें

और खबरें

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद
स्थानीय

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद

नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के त…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान
स्वास्थ्य

दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान

पीपलाद के जुड़वा नवजातों के लिए जगजोत सिंह पंजाबी और सुभाष कुमार ने किया प्लाज्मा दान, छोटा नरैना के पांच दिन के बच्चे के लिए अरविन्द कुमार वर्मा आए आ…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
स्थानीय

रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रूपनगढ़। आगामी पंचायतराज चुनाव 2026 के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपनगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.4…

सुजीत सिंह चौहानसत्यापितAjmer, Rajasthan