रूपनगढ़ न्यूज़रूपनगढ़ न्यूज़
ब्रेकिंग
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तकदुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तक
रूपनगढ़ न्यूज़ — हमारा शहर, हमारी ख़बर
स्थानीय

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

सुजीत सिंह चौहानसत्यापितAjmer, Rajasthan

स्रोत: मूल रिपोर्ट, रूपनगढ़ न्यूज़ · प्रकाशक: Adi Parashakti Infotech Private Limited

हाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि

किशनगढ़। रावणा राजपूत महासभा संस्थान किशनगढ़ के तत्वावधान में बुधवार को मीरा बावड़ी स्थित हाइफा हीरो सर्किल पर मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। समाजबंधुओं ने मेजर दलपत सिंह की स्मृति में पुष्प अर्पित कर उनके शौर्य और बलिदान को नमन किया।

महासभा अध्यक्ष विजेंद्र सिंह भाटी ने बताया कि मेजर दलपत सिंह शेखावत का नाम प्रथम विश्वयुद्ध के दौरान 23 सितंबर 1918 को हुई हाइफा की ऐतिहासिक लड़ाई से जुड़ा है। मीडिया प्रभारी भेरू सिंह चौहान ने बताया कि हाइफा अभियान में भारतीय घुड़सवार सैनिकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए हाइफा शहर को मुक्त कराने में योगदान दिया।

मेजर ठाकुर दलपत सिंह शेखावत को इसी ऐतिहासिक सैन्य अभियान में वीरता और नेतृत्व के लिए ‘हाइफा हीरो’ के रूप में याद किया जाता है। भारत सरकार के आधिकारिक रिकॉर्ड में भी हाइफा अभियान में उनके नेतृत्व का उल्लेख मिलता है। वर्ष 2018 में हाइफा युद्ध की शताब्दी के अवसर पर दिल्ली स्थित तीन मूर्ति चौक का नाम बदलकर ‘तीन मूर्ति हाइफा चौक’ किया गया था।

इस अवसर पर अध्यक्ष विजेंद्र सिंह भाटी, देवकरण सिंह तंवर, युवा अध्यक्ष विजय सिंह सोलंकी, पूर्व अध्यक्ष भागचंद कच्छावा, हनुमान सिंह पंवार, सुरेश सिंह खातौली, करण सिंह राठौड़, कोषाध्यक्ष नटवर सिंह, पूर्व अध्यक्ष रूपनगढ़ भंवर सिंह, राम सिंह, महेंद्र सिंह सहित समाज के गणमान्य लोग मौजूद रहे।

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारा ऐप इंस्टॉल करें।

📲 App डाउनलोड करें

इस खबर में कोई तथ्यात्मक गलती दिखी? हमें बताएं या news@mydevloper.com पर लिखें।

हाल की खबरें

और खबरें

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद
स्थानीय

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद

नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के त…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान
स्वास्थ्य

दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान

पीपलाद के जुड़वा नवजातों के लिए जगजोत सिंह पंजाबी और सुभाष कुमार ने किया प्लाज्मा दान, छोटा नरैना के पांच दिन के बच्चे के लिए अरविन्द कुमार वर्मा आए आ…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
स्थानीय

रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रूपनगढ़। आगामी पंचायतराज चुनाव 2026 के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपनगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.4…

सुजीत सिंह चौहानसत्यापितAjmer, Rajasthan