
गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद
नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के त…

स्रोत: मूल रिपोर्ट, रूपनगढ़ न्यूज़ · प्रकाशक: Adi Parashakti Infotech Private Limited

रूपनगढ़/किशनगढ़। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय अमरपुरा में आयोजित 70वीं जिला स्तरीय माध्यमिक/उच्च माध्यमिक विद्यालयी सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता 2026-27 का उद्घाटन समारोह शनिवार को हुआ। प्रतियोगिता में मेजबान विद्यालय अमरपुरा के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 17 वर्ष एवं 19 वर्ष छात्र वर्ग में स्वर्ण पदक जीतकर प्रथम स्थान प्राप्त किया।
17 वर्ष छात्र वर्ग में अमरपुरा प्रथम, राउमावि लवेरा द्वितीय तथा जीनिअस कान्वेंट विद्यालय अजमेर तृतीय रहा। वहीं 19 वर्ष छात्र वर्ग में अमरपुरा प्रथम, राउमावि साकरिया द्वितीय एवं राउमावि लवेरा तृतीय स्थान पर रहा।
छात्रा वर्ग में 17 वर्ष में राउमावि बड़गांव (केकड़ी) प्रथम, जीनिअस कान्वेंट अजमेर द्वितीय एवं राउमावि नांदला तृतीय रहा। 19 वर्ष छात्रा वर्ग में सोफिया विद्यालय अजमेर प्रथम, राउमावि केशरपुरा द्वितीय एवं राउमावि नांदला तृतीय रहा।
समापन समारोह में सरपंच नंदू देवी की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि पूर्व सरपंच मनमोहन सिंह सहित जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने विजेता खिलाड़ियों को पदक व प्रमाण पत्र प्रदान किए। प्रतियोगिता शिविराधिपति एवं प्रधानाचार्य मूलदेव भानु ने अतिथियों, निर्णायकों, प्रशिक्षकों, खिलाड़ियों, विद्यालय स्टाफ एवं भामाशाहों का आभार जताया।
अमरपुरा के विजेता खिलाड़ियों ने अपनी सफलता का श्रेय प्रधानाचार्य मूलदेव भानु, महेन्द्र ज्याणी, विक्रम सिंह एवं अरविन्द कुमार बनिया को दिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन 23 सितंबर को DEO प्रारम्भिक शिक्षा अजमेर गोविन्द नारायण शर्मा की अध्यक्षता एवं प्रधान पंचायत समिति सिलोरा रामचन्द्र थाकन के मुख्य आतिथ्य में हुआ था।

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारा ऐप इंस्टॉल करें।
📲 App डाउनलोड करेंइस खबर में कोई तथ्यात्मक गलती दिखी? हमें बताएं या news@mydevloper.com पर लिखें।

नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के त…

पीपलाद के जुड़वा नवजातों के लिए जगजोत सिंह पंजाबी और सुभाष कुमार ने किया प्लाज्मा दान, छोटा नरैना के पांच दिन के बच्चे के लिए अरविन्द कुमार वर्मा आए आ…

रूपनगढ़। आगामी पंचायतराज चुनाव 2026 के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपनगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.4…