रूपनगढ़ न्यूज़रूपनगढ़ न्यूज़
ब्रेकिंग
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तकदुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तक
रूपनगढ़ न्यूज़ — हमारा शहर, हमारी ख़बर
स्थानीय

मुश्किल घड़ी में रक्तवीरों ने थामा हाथ, दो मरीजों को समय पर मिली मदद झुंझुनू की कैलाश कंवर के लिए ए नेगेटिव प्लेटलेट्स जुटाए, एक्सीडेंट में घायल पूरण सिंह के लिए अनिल अग्रवाल ने किया ओ पॉजिटिव रक्तदान

सुजीत सिंह चौहानसत्यापितAjmer, Rajasthan

स्रोत: मूल रिपोर्ट, रूपनगढ़ न्यूज़ · प्रकाशक: Adi Parashakti Infotech Private Limited

मुश्किल घड़ी में रक्तवीरों ने थामा हाथ, दो मरीजों को समय पर मिली मदद  झुंझुनू की कैलाश कंवर के लिए ए नेगेटिव प्लेटलेट्स जुटाए, एक्सीडेंट में घायल पूरण सिंह के लिए अनिल अग्रवाल ने किया ओ पॉजिटिव रक्तदान

मुश्किल घड़ी में रक्तवीरों ने थामा हाथ, दो मरीजों को समय पर मिली मदद

झुंझुनू की कैलाश कंवर के लिए ए नेगेटिव प्लेटलेट्स जुटाए, एक्सीडेंट में घायल पूरण सिंह के लिए अनिल अग्रवाल ने किया ओ पॉजिटिव रक्तदान

अजमेर। जरूरत के समय रक्त की उपलब्धता मरीज और उसके परिवार के लिए सबसे बड़ी चिंता बन जाती है। ऐसे ही दो मामलों में इमरजेंसी ब्लड ग्रुप अजमेर की टीम की सक्रियता और रक्तवीरों की तत्परता से जरूरतमंद मरीजों के लिए समय पर रक्त की व्यवस्था हो सकी। रक्तवीरों ने आगे आकर मानवता की मिसाल पेश की और संकट की घड़ी में मरीजों के परिवारों को राहत पहुंचाई।

दो दिन से ए नेगेटिव प्लेटलेट्स का इंतजार, कन्हैयालाल बने सहारा

झुंझुनू निवासी 55 वर्षीय कैलाश कंवर लकवे की बीमारी के चलते अजमेर के क्षेत्रपाल हॉस्पिटल में भर्ती हैं। चिकित्सकों ने उनके लिए ए नेगेटिव प्लेटलेट्स की आवश्यकता बताई थी। परिवार के अनुसार, दो दिन से प्लेटलेट्स नहीं मिलने के कारण वे परेशान थे। इसकी सूचना इमरजेंसी ब्लड ग्रुप अजमेर के संचालक लक सा जाजोता को मिली। उन्होंने तत्काल डोनर से संपर्क कर मदद की व्यवस्था की। तबीजी, अजमेर निवासी कन्हैयालाल गुर्जर ने आगे आकर ए नेगेटिव प्लेटलेट्स के लिए रक्तदान किया। समय पर मदद मिलने से मरीज के परिजनों ने राहत की सांस ली।

एक्सीडेंट में घायल पूरण सिंह के लिए अनिल अग्रवाल ने किया रक्तदान

दूसरे मामले में भीम टाटगढ़ निवासी 40 वर्षीय पूरण सिंह एक्सीडेंट में अधिक रक्त बह जाने के कारण जवाहरलाल नेहरू अस्पताल अजमेर में भर्ती हैं। उनका रक्त समूह ओ पॉजिटिव है और तत्काल रक्त की आवश्यकता थी। रक्त उपलब्ध नहीं होने से परिजन परेशान थे। इसकी सूचना इमरजेंसी ब्लड ग्रुप अजमेर के सह संचालक बलबीर कुमार जांगिड़ को मिली। उन्होंने तत्काल टीम के सदस्य वैशालीनगर अजमेर निवासी अनिल अग्रवाल से संपर्क किया। सूचना मिलते ही अनिल अग्रवाल अस्पताल पहुंचे और रक्तदान कर मरीज की मदद की।

दोनों मामलों में रक्तवीरों की तत्परता से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त मिल सका। इमरजेंसी ब्लड ग्रुप अजमेर की टीम ने कहा कि जरूरतमंद मरीजों तक समय पर रक्त पहुंचाने के लिए रक्तवीरों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है। संकट की घड़ी में किया गया रक्तदान किसी के लिए जीवन की उम्मीद बन सकता है।

मुश्किल घड़ी में रक्तवीरों ने थामा हाथ, दो मरीजों को समय पर मिली मदद  झुंझुनू की कैलाश कंवर के लिए ए नेगेटिव प्लेटलेट्स जुटाए, एक्सीडेंट में घायल पूरण सिंह के लिए अनिल अग्रवाल ने किया ओ पॉजिटिव रक्तदान

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारा ऐप इंस्टॉल करें।

📲 App डाउनलोड करें

इस खबर में कोई तथ्यात्मक गलती दिखी? हमें बताएं या news@mydevloper.com पर लिखें।

हाल की खबरें

और खबरें

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद
स्थानीय

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद

नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के त…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान
स्वास्थ्य

दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान

पीपलाद के जुड़वा नवजातों के लिए जगजोत सिंह पंजाबी और सुभाष कुमार ने किया प्लाज्मा दान, छोटा नरैना के पांच दिन के बच्चे के लिए अरविन्द कुमार वर्मा आए आ…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
स्थानीय

रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रूपनगढ़। आगामी पंचायतराज चुनाव 2026 के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपनगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.4…

सुजीत सिंह चौहानसत्यापितAjmer, Rajasthan