रूपनगढ़ न्यूज़रूपनगढ़ न्यूज़
ब्रेकिंग
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तकदुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तक
रूपनगढ़ न्यूज़ — हमारा शहर, हमारी ख़बर
स्थानीय

जल झुलनी एकादशी पर रूपनगढ़-सुरसुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

सुजीतसत्यापितAjmer, Rajasthan

स्रोत: मूल रिपोर्ट, रूपनगढ़ न्यूज़ · प्रकाशक: Adi Parashakti Infotech Private Limited

जल झुलनी एकादशी पर रूपनगढ़-सुरसुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

रूपनगढ़ (अजमेर)। जल झुलनी एकादशी के पावन अवसर पर रूपनगढ़ और सुरसुरा में मंगलवार को श्रद्धा और भक्ति का माहौल देखने को मिला। दोनों स्थानों पर भगवान की रैवाड़ी को लेकर भव्य शोभायात्राएं निकाली गईं। शोभायात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भगवान के जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो गया।

रूपनगढ़ में शोभायात्रा रुपश्याम बाबा मंदिर से रवाना होकर मुख्य बाजार से होते हुए रामधन तालाब पहुंची। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। रामधन तालाब पहुंचने पर मंदिर के पुजारी ने विधिवत महाआरती की। इसके बाद श्रद्धालुओं को पंचमेवा एवं केले का प्रसाद वितरित किया गया।

सुरसुरा में भी निकली भव्य शोभायात्रा

वहीं, सुरसुरा गांव में भी जल झुलनी एकादशी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भगवान की रैवाड़ी को लेकर निकली शोभायात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालु भगवान के जयकारे लगाते हुए आगे बढ़े। रास्ते में श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। शोभायात्रा के दौरान गांव का माहौल पूरी तरह भक्तिमय नजर आया और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला।

सुरसुरा में शोभायात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान के दर्शन कर पूजा-अर्चना की तथा सुख-समृद्धि की कामना की। धार्मिक आयोजन में ग्रामीणों और श्रद्धालुओं की सहभागिता से पूरे गांव में उत्सव जैसा माहौल बना रहा। जल झुलनी एकादशी के अवसर पर रूपनगढ़ और सुरसुरा में हुए आयोजनों से क्षेत्र में दिनभर भक्ति और श्रद्धा की धूम रही।

जल झुलनी एकादशी पर रूपनगढ़-सुरसुरा में निकली भव्य शोभायात्रा, पुष्पवर्षा से हुआ स्वागत

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारा ऐप इंस्टॉल करें।

📲 App डाउनलोड करें

इस खबर में कोई तथ्यात्मक गलती दिखी? हमें बताएं या news@mydevloper.com पर लिखें।

हाल की खबरें

और खबरें

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद
स्थानीय

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद

नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के त…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान
स्वास्थ्य

दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान

पीपलाद के जुड़वा नवजातों के लिए जगजोत सिंह पंजाबी और सुभाष कुमार ने किया प्लाज्मा दान, छोटा नरैना के पांच दिन के बच्चे के लिए अरविन्द कुमार वर्मा आए आ…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
स्थानीय

रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रूपनगढ़। आगामी पंचायतराज चुनाव 2026 के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपनगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.4…

सुजीत सिंह चौहानसत्यापितAjmer, Rajasthan