रूपनगढ़ न्यूज़रूपनगढ़ न्यूज़
ब्रेकिंग
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तकदुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदानरूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तारपंचायत चुनाव पर्यवेक्षक ने रूपनगढ़ का दौरा कर दावेदारों से लिए आवेदनहजारों क्रिकेटप्रेमियों की मौजूदगी में स्व. गोपाल सिंह नोसल मेमोरियल ट्रॉफी का भव्य शुभारंभहाइफा हीरो मेजर दलपत सिंह शेखावत के 108वें बलिदान दिवस पर श्रद्धांजलिरूपनगढ़ में ग्रीन आतिशबाजी की बिक्री के लिए अस्थाई अनुज्ञापत्र के आवेदन 8 अक्टूबर तक
रूपनगढ़ न्यूज़ — हमारा शहर, हमारी ख़बर
स्थानीय

ऐतिहासिक नगरी रूपनगढ़ बोल रहा हूं...

न्यूज़ डेस्कसत्यापितAjmer, Rajasthan

स्रोत: मूल रिपोर्ट, रूपनगढ़ न्यूज़ · प्रकाशक: Adi Parashakti Infotech Private Limited

ऐतिहासिक नगरी रूपनगढ़ बोल रहा हूं...

चार सौ वर्षों की गौरवगाथा, विरासत और विकास की कहानी — यह लेख किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं, बल्कि अपनी धरोहर को याद करने की एक कोशिश है

रूपनगढ़।

मैं हूं ऐतिहासिक नगरी रूपनगढ़। करीब चार सौ वर्षों से राजस्थान की धरती पर अपनी अलग पहचान के साथ खड़ा हूं। मैंने समय को बदलते देखा है, राजाओं का दौर देखा है, देश को गुलामी से आजादी की ओर बढ़ते देखा है और लोकतंत्र के साथ अपने विकास की यात्रा को भी करीब से महसूस किया है।

किशनगढ़ की स्थापना के बाद महाराजा रूप सिंह जी ने इस क्षेत्र में एक सुंदर नगर बसाया। चारों ओर पहाड़, हरियाली और प्राकृतिक सौंदर्य के बीच बसे इस नगर को व्यवस्थित रूप देने के लिए किले का निर्माण करवाया गया। नगर की जल निकासी व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए चारों ओर नहर का निर्माण कराया गया। यही कारण रहा कि रूपनगढ़ केवल एक बस्ती नहीं, बल्कि प्राकृतिक सौंदर्य और सुनियोजित व्यवस्था वाला नगर बनता गया।

रूपनगढ़ के आसपास आज भी कई ऐसे स्थान हैं, जो इसकी ऐतिहासिक और प्राकृतिक पहचान को दर्शाते हैं। कभी यहां का वातावरण शांत, स्वच्छ और हरियाली से भरपूर हुआ करता था। पशु-पक्षियों के लिए बावड़ियां और जलस्रोत थे तो इंसानों के लिए स्वच्छ एवं मीठे पानी के कुएं जीवन का आधार हुआ करते थे।

आजादी की कहानी में भी रहा योगदान

देश जब अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से आजादी की ओर बढ़ रहा था, तब रूपनगढ़ भी उस दौर का साक्षी रहा। देश को स्वतंत्रता मिलने के बाद लोगों ने गुलामी की जंजीरों से निकलकर लोकतंत्र के नए युग में कदम रखा। इसके साथ ही रूपनगढ़ में भी विकास की नई शुरुआत हुई।

जो भी महत्वपूर्ण सामाजिक निर्णय होते, लोग किले की चौक में एकत्रित होकर विचार-विमर्श करते। लोकतांत्रिक व्यवस्था मजबूत हुई तो नगर का विस्तार भी तेजी से होने लगा।

ग्राम पंचायत से तहसील तक का सफर

समय के साथ ग्राम पंचायत का गठन हुआ। गांव और नगर की आवश्यकताओं को देखते हुए सार्वजनिक स्थलों का विकास हुआ। गायों के लिए अटल चौक का विस्तार हुआ। शिक्षा के लिए विद्यालय बने, युवाओं के लिए खेल मैदान विकसित हुए।

त्योहारों और सांस्कृतिक परंपराओं के लिए रावण मैदान का विस्तार हुआ, जहां दशहरे पर रावण दहन की परंपरा आज भी लोगों को जोड़ती है। वहीं महाराणा प्रताप चौक रामलीला जैसे धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों का प्रमुख केंद्र बना।

धीरे-धीरे रूपनगढ़ का विस्तार होता गया और एक समय ऐसा आया जब यहां तहसील की स्थापना हुई। प्रशासनिक दृष्टि से भी रूपनगढ़ की पहचान मजबूत होती चली गई।

चार सौ साल की विरासत...

किले की दीवारों से लेकर पुराने कुओं तक, चौक-चौराहों से लेकर मैदानों तक—रूपनगढ़ का हर कोना अपने भीतर इतिहास की कोई न कोई कहानी समेटे हुए है।

चार सौ वर्षों की इस यात्रा में रूपनगढ़ ने कई बदलाव देखे। पीढ़ियां बदलीं, व्यवस्थाएं बदलीं, जरूरतें बदलीं, लेकिन इस ऐतिहासिक नगरी की पहचान आज भी कायम है।

यह लेख किसी व्यक्ति, संस्था या व्यवस्था पर सवाल उठाने के लिए नहीं है। यह तो उस नगरी की आवाज है, जिसने सदियों का इतिहास अपनी आंखों से देखा है।

लेकिन सवाल यह भी है कि जिस रूपनगढ़ ने इतना लंबा सफर तय किया, आज वह किस स्थिति में खड़ा है? विकास की इस यात्रा में क्या बदला और क्या पीछे छूट गया? ऐतिहासिक धरोहर, सार्वजनिक स्थल, जल निकासी, हरियाली और पुरानी व्यवस्थाओं की आज क्या स्थिति है?

इन सवालों की कहानी अगले लेख में...

“ऐतिहासिक नगरी रूपनगढ़ बोल रहा हूं... मेरी कहानी अभी बाकी है।”

हर खबर सबसे पहले पाने के लिए हमारा ऐप इंस्टॉल करें।

📲 App डाउनलोड करें

इस खबर में कोई तथ्यात्मक गलती दिखी? हमें बताएं या news@mydevloper.com पर लिखें।

हाल की खबरें

और खबरें

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद
स्थानीय

गरबा और डांडिया स्थलों पर महिलाओं की सुरक्षा के लिए कालिका टीम मुस्तैद

नवरात्र पर्व के दौरान गरबा एवं डांडिया महोत्सव में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अजमेर पुलिस की ओर से शक्ति सुरक्षा अभियान के त…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान
स्वास्थ्य

दुर्लभ रक्त समूह के संकट में देवदूत बने रक्तवीर, दो नवजातों को मिला जीवनदान

पीपलाद के जुड़वा नवजातों के लिए जगजोत सिंह पंजाबी और सुभाष कुमार ने किया प्लाज्मा दान, छोटा नरैना के पांच दिन के बच्चे के लिए अरविन्द कुमार वर्मा आए आ…

Sujeet Singh chouhanसत्यापितAjmer, Rajasthan
रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार
स्थानीय

रूपनगढ़ में 6.41 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

रूपनगढ़। आगामी पंचायतराज चुनाव 2026 के मद्देनजर मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत रूपनगढ़ थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6.4…

सुजीत सिंह चौहानसत्यापितAjmer, Rajasthan